शुक्रवार, 22 अगस्त 2025

खितौला में गरूड़ दल की कार्यवाही, उस्मानी दवाखाना को किया सील

 


खितौला में गरूड़ दल की कार्यवाही, उस्मानी दवाखाना को किया सील

सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036

जबलपुर. जिला प्रशासन द्वारा गठित गरुड़ दल ने सिहोरा अनुभाग के अंतर्गत ग्राम खितौला के वार्ड नंबर 12 में संचालित उस्मानी दवाखाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर डॉ फिरोज खान उपस्थित नहीं पाये गये। क्लीनिक में कुशल कुशवाहा उपस्थित पाये गये। निरीक्षण कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा एवं जगभान सिंह, बीएमओ सिहोरा श्रीमती अर्शिया खान एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। स्थानीय व्यक्ति भी निरीक्षण के समय उपस्थित रहे। पंजीयन नहीं पाये जाने के कारण दवाखाना को सील कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आइसना पत्रकार संगठन के 9वें सम्मान समारोह 2026 में वृद्धाश्रम एवं समाज सेवियों का सम्मान

  आइसना पत्रकार संगठन के 9वें सम्मान समारोह 2026 में वृद्धाश्रम एवं समाज सेवियों का सम्मान सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आव...